उरीमारी में 18 लाख टन कोयला उत्पादन, लोगों में हर्ष

Updated:
विज्ञापन
उरीमारी में 18 लाख टन कोयला उत्पादन, लोगों में हर्ष

उरीमारी में 18 लाख टन कोयला उत्पादन, लोगों में हर्ष

विज्ञापन

उरीमारी. उरीमारी परियोजना में कोयला उत्पादन लक्ष्य पूरा होने पर अधिकारियों व मजदूरों समेत क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष है. आरसीएमयू के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के नेतृत्व में लोगों ने बेस वर्कशॉप पहुंच कर पीओ दिलीप कुमार व मैनेजर कमर फहीम से मुलाकात करते हुए बधाई दी. राजू यादव ने कहा कि बरका-सयाल का टारगेट पूरा करने में उरीमारी परियोजना का महत्वपूर्ण योगदान है. इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं. श्री यादव ने मजदूरों व क्षेत्र के विस्थापितों की समस्या भी उठाते हुए उसके निराकरण की मांग की. कहा कि समस्याएं दूर होने से उत्पादन कार्यों में और तेजी आ सकेगी. पीओ दिलीप कुमार ने बताया कि इस वर्ष 18 लाख टन के टारगेट को पूरा किया गया है. नये वर्ष में 20 लाख टन उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है. परियोजना की सफलता में मजदूरों, विस्थापितों व श्रमिक संगठनों का हमेशा सहयोग मिला है. मौके पर विसमो सचिव महादेव बेसरा, सीताराम किस्कू, कानू मरांडी, मुखिया चरका करमाली, डॉ जीआर भगत, दीपक विश्वकर्मा, मो अली हसन खान, टहल गोप, गणेश राम, विश्राम मांझी, जितेंद्र राम, रामनारायण सिंह, मो हसन, चंदु जायसवाल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola