ePaper

प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करने पर विमर्श

Updated at : 03 Jun 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करने पर विमर्श

प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करने पर विमर्श

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). रोड सेल संचालन समिति की बैठक मंगलवार को रैलीगढ़ा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता सुंदरलाल बेदिया ने की. बैठक में कहा गया कि रैलीगढ़ा कोलियरी प्रबंधन लोकल सेल के 248 दंगल के मजदूरों को रोजगार से वंचित करने की साजिश रच रहा है. बैठक में कहा गया कि लोकल सेल के मजदूर गाड़ियों में कोयला लदाई तथा पत्थर छांटने का काम वर्षों से करते आ रहे हैं. प्रबंधन इस पर अब नया शर्त रख रहा है. बैठक में कहा गया कि प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी. उनका रवैया मजदूर विरोधी है. प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन तेज किया जायेगा. लोकल सेल के मजदूरों से आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया. बैठक में आरडी मांझी, राजेंद्र गोप, पच्चू राणा, सोहराय किस्कू, शहीद अंसारी, आजाद अंसारी, जैनुल अंसारी, कैलाश महतो, जगदीश महतो, इस्लाम अंसारी, प्रभु गोप, अमृत राणा, उमेश राम, उपेंद्र महतो, शिवदयाल बेदिया, हकीम अंसारी, हरखू बेदिया, अमर करमाली, बहाराम सोरेन, रसका मांझी, धनराज महतो, महेश बेदिया, लालजी महतो, जगदीश राम, युनूस अंसारी, रामकिशुन मुर्मू, मनीष यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola