पुल निर्माण होने से आवागमन में होगी सुविधा : ममता देवी

Updated:
विज्ञापन
पुल निर्माण होने से आवागमन में होगी सुविधा : ममता देवी

पुल निर्माण होने से आवागमन में होगी सुविधा : ममता देवी

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड की संग्रामपुर पंचायत स्थित पारटांड़ सरलाखुर्द से हुल्लू गांव के बीच पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक ममता देवी ने किया. विधायक ममता देवी ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो रही है. उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व व्यापारिक गतिविधियों को भी नयी गति मिलेगी. क्षेत्र के विकास को मजबूत आधार मिलेगा. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में इस मार्ग से गुजरना अत्यंत कठिन हो जाता था. पुल निर्माण से अब बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने व किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक ले जाने में बड़ी सुविधा होगी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, अमित महतो, मनोज कुमार कोटवार, गौरीशंकर महतो, मुकेश महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola