महिलाओं को महुआ संग्रहण कलेक्शन का प्रशिक्षण

Published by :SAROJ TIWARY
Published at :16 Apr 2026 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को महुआ संग्रहण कलेक्शन का प्रशिक्षण

महिलाओं को महुआ संग्रहण कलेक्शन का प्रशिक्षण

विज्ञापन

मांडू. मांडू प्रखंड की पुंडी पंचायत के पुड़ी गांव में अग्रगति संस्था ने महिलाओं को महुआ संग्रहण कलेक्शन का प्रशिक्षण दिया. इस दौरान महिलाओं को महुआ संग्रहण की आधुनिक विधियों की जानकारी दी गयी. विशेष रूप से पिकअप तकनीक से महुआ चुनने की प्रक्रिया बतायी गयी. प्रशिक्षकों ने बताया कि बेहतर गुणवत्ता के कारण महुआ को बाजार में अधिक मूल्य पर बेचा जा सकता है. इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. महिलाओं को महुआ को वैज्ञानिक तरीके से सुखाने और सुरक्षित भंडारण की विधि भी सिखायी गयी. रामगढ़ के उपायुक्त ने लाभुक महिलाओं के बीच चेक का वितरण किया. पुड़ी पंचायत की मुखिया रोपण देवी ने अतिथियों का स्वागत किया. प्रशिक्षण का आयोजन अग्रगति संस्था ने जीएलजेड संस्था एवं जेएचएमफसीओ रांची के सहयोग से आयोजित किया. मौके पर परियोजना प्रभारी किरण शंकर दत्त, जिला समन्वयक रूपेश ठाकुर, श्याम सुंदर महतो, मोहम्मद बिलाल अंसारी, गौतम कुमार शर्मा, अनिशा सरकार, शुभम, शरद, अभिनव मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, झामुमो के नेता राजकुमार महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola