महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

Updated:
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड अंतर्गत बरलंगा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में गुरुवार को वीणा देवी (पति आनंद रजक) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि वीणा का पति आनंद रजक पतरातू के एनटीपीसी में काम करता है. वह अपने बच्चों व पत्नी के साथ पतरातू में रहता है. पिछले दिन वह नावाडीह गांव में मंडा देखने के लिए गया था. इसी बीच, किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया. इसके कारण बुधवार की रात वीणा ने अपने ससुराल नावाडीह गांव में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह पति सहित दो बेटी व एक बेटा को छोड़ गयी है. इस संबंध में मृतका की मां हेमलता देवी ने बरलंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बेटी के ससुराल पक्ष के लोग बेटी के साथ गाली-गलौज एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है. पुलिस ने मृतका के सास, ससुर एवं देवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है. दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola