नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को धनबाद मंडल के विभिन्न क्रू लॉबी में लोको पायलट व सहायक लोको पायलटों ने रेल प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया

विज्ञापन

5बीएचयू0003-प्रदर्शन करते रेलकर्मी. पतरातू. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को धनबाद मंडल के विभिन्न क्रू लॉबी में लोको पायलट व सहायक लोको पायलटों ने रेल प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इसी क्रम में पतरातू क्रू लॉबी में भी सैकड़ों की संख्या में रनिंग स्टाफ जुटे व नारेबाजी की. यह प्रदर्शन छुट्टी के नियम के बदलाव के विरोध में था. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मनोविनोद ने की. कर्मचारियों का कहना था कि पहले ऑफ लीव के बाद सुबह छह बजे के बाद ही ड्यूटी के लिए बुलाने का प्रावधान था. लेकिन अब इसे बदलकर रात 12 बजे के बाद ड्यूटी पर बुलाने का आदेश जारी किया गया है, जो नियमों के विपरीत है. इसीआरईयू के महासचिव मृत्युंजय कुमार ने कहा कि पिछले चार महीनों से लोको रनिंग स्टाफ ने रेलवे प्रशासन के हर निर्देश का पालन किया है. इसके बावजूद अब नियम विरुद्ध आदेशों को स्थायी रूप देने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो कर्मचारी वर्क टू रूल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. प्रदर्शन के बाद मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा गया. प्रदर्शन में शाखा संयुक्त सचिव सोनू कुमार समेत कई रेलकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola