आरसेटी में जूट बैग का दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
आरसेटी में जूट बैग का दिया गया प्रशिक्षण

आरसेटी में जूट बैग का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

रामगढ़. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रामगढ़ द्वारा आयोजित 14 दिवसीय जूट बैग प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक तारकेश्वर कुमार व संकाय सदस्य राजेंद्र कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया. निदेशक ने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. प्लास्टिक पर प्रतिबंध के वर्तमान दौर में जूट बैग का उपयोग काफी उपयोगी और पर्यावरण के अनुकूल है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जूट बैग, थैला, पानी बोतल कवर, कपड़ा बैग बनाने के साथ-साथ उद्यमिता, ग्राहक व्यवहार, बैंक ऋण प्रक्रिया व व्यवसाय संचालन की जानकारी दी गयी. मौके पर अभिषेक कुमार, रंजीत कुमार, शेफ अली उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola