पतरातू: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कोतो पंचायत में चला सफाई अभियान
कोतो पंचायत में चला सफाई अभियान
Patratu News: रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड की कोतो पंचायत में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कूड़ादान बांटकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.
अजय तिवारी की रिपोर्ट
Patratu News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो में पीवीयूएनएल प्रबंधन के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रथम चरण के तहत कूड़ादान का वितरण करते हुए साफ सफाई की गई.
स्वच्छता जागरूकता के लिए पंचायत में चलाया गया अभियान
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांवों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना था.सफाई अभियान में शामिल वरीय कांग्रेसी सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह (ननकी) ने कहा कि स्वच्छता अभियान को पंचायत के हर टोला-मुहल्ला तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में पंचायत के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कूड़ादान का वितरण किया जाएगा, जिससे लोग खुले में कचरा फेंकने से बचें और क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बना रहे.
मुखिया ने ग्रामीणों से नियमित सफाई अभियान चलाने की अपील की
मौके पर पंचायत की मुखिया निधि सिंह ने ग्रामीणों से अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है. मुखिया निधि सिंह और जयप्रकाश सिंह ने पीवीयूएनएल प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं विकास से जुड़े विभिन्न जनहित कार्यक्रमों के निरंतर संचालन के लिए आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के एजीएम विश्वनाथ प्रसाद, आरके निरंजन, अमर दयाल, चंदन कुमार, सपन दास, डब्लू कुमार, सिकंदर तिवारी, अमरेंद्र कुमार, मनीष दुबे, राजा सुजीत कुमार, प्रिंस कुमार, सुमन कुमारी, पुष्पा कुमारी, गीता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ
यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए