हिंदुओं को जाति में बांट कर संख्या कम करने की कोशिश : डॉ तोगड़िया

Updated:
विज्ञापन
हिंदुओं को जाति में बांट कर संख्या कम करने की कोशिश : डॉ तोगड़िया

हिंदुओं को जाति में बांट कर संख्या कम करने की कोशिश : डॉ तोगड़िया

विज्ञापन

डॉ तोगड़िया का जगह-जगह किया गया स्वागत रामगढ़. रामगढ़ सुभाष चौक स्थित मां विघ्नहरेश्वरी मंदिर के समीप आयोजित सभा में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओं को जाति में बांट कर संख्या कम आंकने की परंपरा लागू करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने सभी समर्थकों से कहा कि आप किसी भी जाति के हों, आप सबसे पहले खुद को हिंदू बोलना शुरू करें. ऐसा करते ही आपकी संख्या 130 करोड़ से ज्यादा हो जायेगी. अन्य जातियों में बंटने से उनकी संख्या कम हो जायेगी. इसका लाभ सनातन विरोधी उठायेंगे. उन्होंने हिंदू हेल्प लाइन का मोबाइल नंबर जारी किया. उन्होंने कहा कि इसमें फोन कर अभी तक लाखों हिंदुओं की समस्याओं का समाधान किया जा चुका है. इससे पूर्व, गुरुवार की शाम उनके आगमन पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया. मौके पर प्रकाश मिश्रा, प्रशांत सिंह, दीपक मिश्रा, दीपक सिसोदिया, रवींद्र शर्मा, गौतम सिंह, पंकज भारती, अयोध्या प्रसाद वर्मा, मनोज सिंह, गप्पू यादव, विजय सिंह, पप्पू यादव, संतोष शाह मौजूद थे. इससे पूर्व, रामगढ़ में सिदो-कान्हू जिला मैदान के समीप उनके आगमन पर उनका स्वागत किया गया. इसके बाद समर्थक आगवानी करते हुए सुभाष चौक सभा स्थल पहुंचाया. सभा के बाद डॉ तोगड़िया ने होटल लॉ मेरीटॉल में प्रेस वार्ता की.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola