ePaper

राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के सलाहकार बने बीपी गुप्ता

Updated at : 08 May 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के सलाहकार बने बीपी गुप्ता

राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के सलाहकार बने बीपी गुप्ता

विज्ञापन

रामगढ़. भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा सोसाइटी के सलाहकार के पद पर रामगढ़ निवासी बीपी गुप्ता का चयन हुआ है. झारखंड से केवल इनका ही चयन हुआ है. उन्हें एक सप्ताह में रांची स्थित प्रोजेक्ट शिक्षा भवन स्थित राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के कार्यालय में योगदान देना है. इनका कार्य झारखंड के सभी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन में मार्गदर्शन करना है. बीपी गुप्ता जनवरी 2024 में जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा व सिमडेगा से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. इससे पूर्व, वह श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में उप प्राचार्य के पद पर कार्य कर चुके हैं. गुरुनानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ से त्याग पत्र देकर श्री गुप्ता ने 2006 में नवोदय विद्यालय में योगदान दिया था. श्री गुप्ता की शिक्षा रामगढ़ के गांधी मेमोरियल हाई स्कूल व अन्य स्कूलों में हुई है. श्री गुप्ता को राष्ट्रीय शिक्षा परिषद में सलाहकार के पद पर नियुक्त होने पर रामगढ़ में खुशी है. शहर के शिक्षाविद व अन्य लोगों ने बीपी गुप्ता को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola