पुलिस ने पांडेय गिरोह के अपराधी को हथियार के साथ पकड़ा
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 17 Apr 2026 10:10 PM
पुलिस ने पांडेय गिरोह के अपराधी को हथियार के साथ पकड़ा
पुल निर्माण कार्य में लेवी की मांग करते हुए दी जा रही थी धमकी भदानीनगर. एसआइटी टीम ने कुरसे मोड़ के समीप से पांडेय गिरोह के एक अपराधी अशोक महतो को गिरफ्तार किया है. वह पतरातू रोचाप का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, तीन कारतूस व दो मोबाइल जब्त किया है. एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को भदानीनगर ओपी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुथरपुर में अपराधी अशोक महतो द्वारा पुल निर्माण कार्य में लेवी की मांग करते हुए धमकी दी जा रही थी. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, मनोज मुर्मू, संजय सोरेन उपस्थित थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अशोक महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










