पलायन और सिंचाई की समस्या से परेशान हैं जनता

Updated at : 06 Mar 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
पलायन और सिंचाई की समस्या से परेशान हैं जनता

पलायन और सिंचाई की समस्या से परेशान हैं जनता

विज्ञापन

संजय शुक्ला रामगढ़. रामगढ़ नगर परिषद में 32 वार्ड हैं. इसमें वार्ड नंबर एक का सीमाना नगर परिषद के कई वार्ड व पंचायत से सटा हुआ है. यह वार्ड पुराना एनएच-33 रामाग्लास गौरव इंटरप्राइजेज से शुरू होकर एनएच-33 प्रेम लाइन होटल लगभग सात-आठ किमी तक फैला है. इस वार्ड में अंबाटांड़, करमाली टोला, तिलैया, शिवनगर कॉलोनी, कोयरी टोला, सांडी कॉलोनी, धनहारा व मुंडा धौड़ा शामिल हैं. वार्ड में बेदिया, मांझी, मुंडा, कुरमी, कोयरी जाति की बहुलता है. वार्ड में तीन सरकारी विद्यालय व पांच आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. समस्याओं का नहीं हो रहा है समाधान : इस वार्ड में लगभग चार हजार मतदाता हैं. यहां के लोग कृषि व मजदूरी पर निर्भर हैं. वार्ड में जर्जर सड़क, सिंचाई का अभाव, पानी की समस्या, स्ट्रीट लाइट की कमी, पलायन, रोजगार का अभाव मुख्य समस्या है. वार्ड के करमाली टोला के एक चुआं पर टोला के 500 से अधिक आबादी निर्भर है. क्या कहते हैं निवर्तमान वार्ड पार्षद : वार्ड की निवर्तमान पार्षद मंजू कुमारी ने कहा कि वार्ड के पंचायत भवन से बहेड़ाटांड़ तक ढाई किलोमीटर तक पक्की सड़क का निर्माण, तिलैया मोड़ से तिलैया करमाली टोला तक पेबर्स ब्लॉक का निर्माण, 400 से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाये गये हैं. पानी की कमी को दूर करने के लिए पानी टंकी का निर्माण सहित कई विकास कार्य हुए हैं. वार्ड के कई टोलों को जोड़ने के लिए सड़क व पुलिया के निर्माण की जरूरत है. रोजगार बढ़ाने के लिए सिंचाई की सुविधा बेहतर करनी होगी. क्या कहते हैं ग्रामीण : गांव के पूर्व मुखिया रामसहाय बेदिया ने कहा कि वार्ड में रोजगार की समस्या है. रोजगार के अभाव में पलायन है. कृषि के लिए सिंचाई की व्यवस्था जरूरी है. इससे रोजगार बढ़ेगा. पानी का गंभीर संकट है. सांडी से तिलैया तक जर्जर सड़क है. ही अंबाटांड़ से डटवाटांड़, बुमरी पंचायत के लिए झरना नाला पर पुलिया का निर्माण जरूरी है. करमाली टोला निवासी युगेश बेदिया ने बताया कि टोला में विभाग से चार-पांच वर्ष पहले एक पानी टंकी बनी थी, लेकिन इस पानी टंकी से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है. एक चुआं पर टोला की आधी आबादी पीने, नहाने व कपड़ा धोने के लिए निर्भर है. सिंचाई की व्यवस्था जरूरी है. सड़क का पक्कीकरण जरूरी है. स्ट्रीट लाइट की कमी है. शिवनगर तिलैया कॉलोनी निवासी विजय वर्मा उर्फ अंशु ने बताया कि बिजली के पोल की कमी है. स्ट्रीट लाइट बढ़नी चाहिए. पवन महतो ने बताया कि विद्यालय में एक से आठ तक पढ़ाई होती है. शिक्षक पांच हैं. शिक्षकों की कमी है. पानी की व्यवस्था ठीक है. शौचालय जर्जर है. वर्ग एक व दो के बच्चे एक कमरे में साथ बैठते हैं. सिंचाई की व्यवस्था करनी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola