छोटे बच्चों के देखभाल के लिए पालना घर लाभदायक : हर्षनाथ

Updated:
विज्ञापन
छोटे बच्चों के देखभाल के लिए पालना घर लाभदायक : हर्षनाथ

सीसीएल कुजू क्षेत्रीय चिकित्सालय परिसर में पालना घर का उद्घाटन

विज्ञापन

सीसीएल कुजू क्षेत्रीय चिकित्सालय परिसर में पालना घर का उद्घाटन कुजू. सीसीएल मुख्यालय के मानव संसाधन निदेशक हर्षनाथ मिश्रा ने शनिवार को सीसीएल कुजू के नयामोड़ स्थित क्षेत्रीय चिकित्सालय परिसर में शनिवार को पालना घर का उद्घाटन किया. श्री मिश्रा ने कहा कि ऑफिस में कार्यरत रहने के कारण घर पर अपने बच्चों की देखभाल करने का समय नहीं मिलता है. सीसीएल द्वारा विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी और कर्मचारी के छोटे बच्चों के देखभाल के लिए पालना घर का निर्माण कराया गया है. अब कर्मी व अधिकारी अपने कार्य के साथ बच्चों का देखभाल भी कर सकेंगे. बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह-तरह के खिलौने, झूला, पालना, कार आदि हैं. बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच वर्कर और सहायक क्रेच वर्कर कार्यरत हैं. पालना घर में कर्मी और बच्चों के विश्राम के लिए अलग से विश्राम कक्ष, रसोई घर और शौचालय है. अतिथि का स्वागत सीसीएल महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने किया. मौके पर अशोक कुमार, अविनाश श्रीवास्तव, पल्लव चक्रवर्ती, प्रताप रंजन, भूषण यादव, सुमित सारंगी, डॉ अजय कुमार मेहता, मंजू नाथ, शंकर योगी, अनिता कुमारी, रतन प्रसाद साहू, जगदीश महतो, वाहिद अंसारी, श्याम सिंह, राजकुमार महतो, संजय कुमार राम मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola