वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

मगढ़- बोकारो मार्ग के हुप्पू के पास सोमवार अहले सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी
गोला. रामगढ़- बोकारो मार्ग के हुप्पू के पास सोमवार अहले सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति की पहचान बरलंगा थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी पूरन साव उम्र 41 (पिता भिखु साव) के रूप में हुई. बताया जाता है कि वह साइकिल से वापस घर लौट रहा था. इस बीच रामगढ़ की ओर जा रही एक अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




