JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे ओम प्रकाश महतो, सदर अस्पताल पहुंचकर देवेंद्रनाथ महतो का जाना हाल

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 12 आर-6 छात्र नेता देवेंद्रनाथ से मिलते ओम प्रकाश महतो | Prabhat Khabar Network

ओम प्रकाश महतो ने रांची में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो से मुलाकात की और जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन

रामगढ़: जेपीएससी, जेएसएससी अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के दौरान आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, पानी की बौछार व आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर रांची विश्वविद्यालय के शोधार्थी छात्र व मुर्राम कला निवासी ओम प्रकाश महतो ने झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है.

ओम प्रकाश महतो ने कहा कि छात्र जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे. उनकी आवाज को लाठीचार्ज, मुकदमे व जेल के भय से दबाना उचित नहीं है. उन्होंने छात्राओं के साथ पुलिस के व्यवहार की निंदा करते हुए सरकार से जेपीएससी, जेएसएससी अभ्यर्थियों से संवाद कर शांतिपूर्ण समाधान निकालने की मांग की.

इस दौरान ओम प्रकाश महतो ने छात्र आंदोलन के सूत्रधार देवेंद्रनाथ महतो से सदर अस्पताल रांची में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने आंदोलनरत छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे छात्रों के साथ वह मजबूती से खड़े हैं.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola