जमीन अधिग्रहण की नीति का किया गया विरोध

Updated:
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहण की नीति का किया गया विरोध

जमीन अधिग्रहण की नीति का किया गया विरोध

विज्ञापन

पतरातू में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक पतरातू. हेसला पंचायत भवन में सोमवार को विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रदीप महतो ने की. बैठक में जमीन अधिग्रहण की नीति का विरोध किया गया. वक्ताओं ने कहा कि जिन उद्देश्यों के लिए रैयतों से जमीन ली गयी थी, उसी उद्देश्य के अनुरूप उसका उपयोग होना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर जमीन रैयतों को वापस मिलना चाहिए. बैठक में कहा गया कि पूरे पतरातू क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत पीटीपीएस की खाली पड़ी जमीनों को रैयतों को लौटाने के बदले सरकार अन्य कंपनियों को सौंपने की तैयारी कर रही है. हेसला पंचायत क्षेत्र को खाली कर जियाडा को जमीन देना भी कानून का उल्लंघन है. मोर्चा ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में क्वार्टर खाली नहीं किया जायेगा. बैठक में पार्वती देवी, तापस मान, ममता कुमारी, जीरू देवी, देवंती देवी, सुरविला देवी, अनीता देवी, बिरंजा देवी, संतू सोरेन, तारा देवी, गुड़िया कुमारी, सुजीत कुमार, प्रदीप साहू, शंकर बिंद उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola