कला संकाय में निशा व खुशबू बनीं जिला टॉपर

Updated:
विज्ञापन
कला संकाय में निशा व खुशबू बनीं जिला टॉपर

कला संकाय में निशा व खुशबू बनीं जिला टॉपर

विज्ञापन

रामगढ़. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं कला संकाय का परिणाम घोषित किया. रामगढ़ जिले में इस वर्ष भी बेटियों ने बाजी मारी है. एसएस टू हाई स्कूल मांडू की निशा प्रवीण व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पतरातू की खुशबू कुमारी ने 446 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. राधा गोविंद इंटर कॉलेज की तन्नु कुमारी 441 अंक व जनता टू हाई स्कूल चैनपुर की शाहीन प्रवीण 439 अंक हासिल कर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं. एसएस टू हाई स्कूल गोला की कुमकुम कुमारी व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पतरातू की सैना प्रवीण ने 435 अंक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पतरातू की पैरो कुमारी व रौनक जहां व हाई स्कूल डिमरा की अशरिता कुमारी ने 434 अंक, राधा गोविंद इंटर कॉलेज की सोनम रानी, हाई स्कूल डिमरा की ईशा कुमारी व केकेसी हाई स्कूल सयाल की शाबा प्रवीण ने 432 अंक, एसएस टू हाई स्कूल मांडू की दीपिका कुमारी व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पतरातू की मालती कुमारी ने 431 अंक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पतरातू की बिमला कुमारी व लक्ष्मी कुमारी 427 अंक, एसएस टू हाई स्कूल मांडू की मनीषा कुमारी ने 425 अंक, जनता टू हाई स्कूल चैनपुर की उमा कुमारी, टू हाई स्कूल डिमरा की कृति कुमारी व सुमन कुमारी ने 425 अंक, एसएस टू हाई स्कूल मांडू की आशमा जैदी, जनता टू हाई स्कूल चैनपुर की रूपा कुमारी व सुहानी प्रवीण ने 424 अंक हासिल किया. जिले में इस वर्ष छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola