सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्न

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्न

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का शैक्षणिक निरीक्षण संपन्न

विज्ञापन

पतरातू. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पतरातू थर्मल में मंगलवार को वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ. निरीक्षण दल में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिरका के प्रधानाचार्य शंभु कुमार सिंह शामिल थे. अतिथियों ने दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटना साझा की. इससे छात्रों में उत्साह व सकारात्मक सोच का संचार हुआ. अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षाओं व अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. समीक्षा बैठक में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे. प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने निरीक्षण अनुभव साझा करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों व विद्या भारती की पंचपदी शिक्षण प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डाला. शंभु कुमार सिंह ने विद्यालय के सकारात्मक पहलुओं की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम के लिए आवश्यक सुझाव दिया. विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पाठक ने दोनों अतिथि प्रधानाचार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola