पंचायत सचिव व समन्वयक पर जतायी गयी नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
पंचायत सचिव व समन्वयक पर जतायी गयी नाराजगी

पंचायत सचिव व समन्वयक पर जतायी गयी नाराजगी

विज्ञापन

गिद्दी. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अनु प्रिया ने की. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया. बैठक में प्रधानमंत्री व अबुआ आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गयी. इस दौरान होन्हेमोढ़ा, हुआग व कनकी पंचायत की कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी. इस पर पंचायत सचिव व प्रखंड समन्वयक पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में पंचायत सचिव, बीएफटी, पंचायत सहायक की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. मनरेगाकर्मियों की हड़ताल से वैकल्पिक व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अजीत कुमार तिवारी, पुष्पा कुमारी, श्वेता रानी, प्रमोद कश्यप, अरुण यादव, तूफानी राम, वासुदेव हांसदा, अर्जुन कुमार, दिनेश दास, वासुदेव गंझू, राजकुमार करमाली, हरिहर प्रसाद, सरयू पासवान, शक्ति राम बेदिया, निशा कुमारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola