भुरकुंडा : सरकार के निर्णय पर जतायी नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
भुरकुंडा : सरकार के निर्णय पर जतायी नाराजगी

भुरकुंडा : सरकार के निर्णय पर जतायी नाराजगी

विज्ञापन

भुरकुंडा. केंद्र सरकार द्वारा एक अप्रैल से लागू किये गये चार नये लेबर कोड के विरोध में सीसीएल की बलकुदरा खदान में कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध -प्रदर्शन किया. कर्मियों का नेतृत्व पप्पू सिंह ने किया. कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के निर्णय पर नाराजगी जतायी. पप्पू सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जब अधिकांश फैक्ट्रियां बंद थीं, उस समय केवल कोल इंडिया का संचालन जारी था. खदानों से कोयला उत्पादन कर देश की बिजली घरों तक आपूर्ति की गयी. ऐसे में आज उन्हीं मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है. नये लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों में कटौती, नौकरी की असुरक्षा व कार्य परिस्थितियों पर प्रतिकूल असर डालने वाला कानून है. मौके पर रमाकांत दुबे, अशोक गुप्ता, राजेश भगत, भोला खरवार, मनोज कुमार, प्रदीप राम, अजीत कुमार, गणेश बेदिया, नाकू सिंह, संतोष मुंडा, राजकुमार करमाली, बबलू हांसदा, मुकेश बेदिया, मनीष मुर्मू, शंभु हांसदा, रमेश हांसदा, राजकुमार हांसदा, मुकेश मुर्मू, रामदेव मुंडा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola