जिले के सभी प्रखंडों में अदा की गयी अलविदा जुमे की नमाज, ईद आज

Updated at : 20 Mar 2026 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के सभी प्रखंडों में अदा की गयी अलविदा जुमे की नमाज, ईद आज

जिले के सभी प्रखंडों में अदा की गयी अलविदा जुमे की नमाज, ईद आज

विज्ञापन

ईद को लेकर मस्जिद व ईदगाहों में की गयी है विशेष तैयारी, पर्व को लेकर लोगों में उत्साह भुरकुंडा/पतरातू/भदानीनगर. पतरातू प्रखंड क्षेत्र के भुरकुंडा कोयलांचल, बासल, भदानीनगर, पतरातू व सयाल क्षेत्र की मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमा पर अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी. नमाज के लिए मस्जिदों में काफी भीड़ उमड़ी थी. नमाज के लिए निर्धारित समय से काफी पहले ही लोग मस्जिदों में जुटने लगे थे. नमाजियों ने पूरे अदब व एहतराम के साथ अल्लाह की बारगाह में सजदा किया. भुरकुंडा जामा मस्जिद में मुफ्ती मकसूद, चिकोर मस्जिद में इमाम एजाज अहमद ने नमाज पढ़ायी. नमाज से पूर्व तकरीर में मौलाना अनवर हुसैन कादरी ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत व मगफिरत का महीना है. हमें इसके गुजरने के बाद भी इसी तरह इबादत, नमाज व नेक अमाल को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाकर रखना चाहिए. उन्होंने फितरा व जकात के माध्यम से जरूरतमंदों व गरीबों की मदद करने की बात कही. नमाज का वक्त हुआ मुकर्रर : शनिवार को ईद की नमाज अदा करने के लिए वक्त की भी घोषणा हुई. इसके तहत भुरकुंडा की जामा मस्जिद में सुबह 9.30, चिकोर ईदगाह में सुबह 8.30, ऊपर चिकोर मस्जिद में सुबह 8.30, लपंगा ईदगाह में सुबह 8.30, लपंगा जामा मस्जिद में सुबह 9.00 बजे, पतरातू क्षेत्र की मस्जिद कॉलोनी मदरसा में सुबह 8.30 बजे, मस्जिद कॉलोनी मस्जिद में सुबह 9.15 बजे, हफुआ में सुबह 8.30 बजे, कुरबीज में सुबह 8.40 बजे, रोचाप के अंसारी मुहल्ला में सुबह 9.00 बजे, रोचाप पठान टोला में सुबह 9.00 बजे, जयनगर ऊपर टोला में सुबह 9.00 बजे, जयनगर ईदगाह में सुबह 8.30 बजे, सांकुल में सुबह 8.30 बजे, पतरातू में सुबह 9.00 बजे, सोलिया में सुबह 8.30 बजे, पलानी में सुबह 8.30 बजे, उचरिंगा में सुबह 8.30 बजे, मदीना मस्जिद तालाटांड़ में सुबह 8.30 बजे, खदीजतुल कुबरा तालाटांड़ में सुबह 8.45 बजे, मस्जिद-ए-आला हजरत तालाटांड़ में सुबह 8.45 बजे, जामा मस्जिद तालाटांड़ में सुबह 8.30 बजे नमाज अदा की जायेगी.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola