ePaper

नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष से लेकर वार्ड तक उम्मीदवार देगा झामुमो

Updated at : 02 Dec 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष से लेकर वार्ड तक उम्मीदवार देगा झामुमो

नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष से लेकर वार्ड तक उम्मीदवार देगा झामुमो

विज्ञापन

रामगढ़. झामुमो जिला संयोजक मंडली समेत सभी प्रखंड, नगर व नगर परिषद इकाइयों के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय में मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू ने की. बैठक में 27 नवंबर को गोला के लुकैयाटांड़ में संपन्न शहीद सोबरन सोरेन समारोह की समीक्षा की गयी. रामगढ़ नगर परिषद चुनाव की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. नगर परिषद चुनाव में एकजुट होकर रणनीति बनाकर मैदान में उतरने का संकल्प लिया. पदाधिकारियों ने कहा कि अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड सदस्यों के पद तक झामुमो अपना उम्मीदवार उतारेगा. जन जागरण अभियान चला कर जनता की समस्याओं को उठाया जायेगा. बैठक में संतोष कुमार, आजाद अंसारी, विजय किस्कू, योगेंद्र यादव, सुशील कुमार, जावेद आलम, अरुण बनर्जी, उदय मालाकार, नरेश हांसदा, राजेंद्र बेदिया, मुमताज मंसूरी, मुमताज अंसारी, जग्गू करमाली, तनवीर आलम, फकरुद्दीन अंसारी, अजय भोगता, साजिद अंसारी, रामविलास करमाली, बिट्टू खान, भोला गंझू, निशार अंसारी, महेश मुर्मू, वारिश खान, अफरोज आलम, कमलेश पांडे, सकलदेव करमाली, मुरलीधर कोठारी, बलदेव मुर्मू, लालजी मांझी, मिंटू खान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola