तपती धूप में भी नहीं थमी आस्था, मां छिन्नमस्तिके धाम में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
तपती धूप में भी नहीं थमी आस्था, मां छिन्नमस्तिके धाम में उमड़ी भीड़

तपती धूप में भी नहीं थमी आस्था, मां छिन्नमस्तिके धाम में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

मुंडन तिथि होने के कारण मंदिर परिसर स्थित मुंडन शाला में सैकड़ों बच्चों का कराया गया मुंडन संस्कार सैकड़ों बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार रजरप्पा. रजरप्पा मंदिर में शुक्रवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लगभग 50 हजार से अधिक भक्तों ने मां छिन्नमस्तिके की दरबार में पहुंच कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. जानकारी के अनुसार, अहले सुबह लगभग तीन बजे से ही झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से मंदिर पहुंचने लगे थे. भक्तों ने सबसे पहले भैरवी-दामोदर संगम स्थल पर स्नान कर आस्था की डुबकी लगायी. इसके बाद कतार में लग कर मां छिन्नमस्तिके देवी के दर्शन किया और मत्था टेका. इस दौरान श्रद्धालुओं ने नारियल बलि अर्पित कर रक्षा सूत्र भी बंधवाया. मुंडन तिथि होने के कारण मंदिर परिसर स्थित मुंडनशाला में सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया. परंपरा के अनुसार, हजारों बकरों की बलि भी चढ़ायी गयी. श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि कतार मंदिर परिसर से निकल कर यज्ञशाला, बस स्टैंड होते हुए वन विभाग के रेस्ट हाउस तक पहुंच गयी. पूरे दिन मंदिर परिसर जय मां छिन्नमस्तिके और जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा. श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण दिनभर मंदिर प्रक्षेत्र में चहल-पहल बनी रही. सुरक्षा को लेकर मुस्तैद थी पुलिस : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस के अधिकारियों और जवानों के साथ पूरी तरह मुस्तैद थे. भीड़ नियंत्रण के लिए वाहनों को एक किमी पूर्व ही रोक दिया गया था. इससे मंदिर क्षेत्र में व्यवस्था सुचारू बनी थी. श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन-पूजन किया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola