ताजदार आलम के अभिनंदन में रांची पहुंचे रामगढ़ के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

ताजदार आलम का स्वागत करते बारिश खान व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ जिले से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष मो ताजदार आलम के अभिनंदन के लिए रांची पहुंचे. जिलाध्यक्ष मो वारिस खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

पतरातू. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष मो ताजदार आलम के कार्यभार ग्रहण सह अभिनंदन समारोह में रामगढ़ जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो वारिस खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोग रांची पहुंचे. इस दौरान पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया.

विज्ञापन

मो वारिस खान ने उम्मीद जतायी कि युवा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक सशक्त होकर कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जायेगा.

मौके पर ऐनुल हक, असलम मियां, जाबिद अंसारी, शहीद अंसारी, नौशाद खान, दाऊद अंसारी, मुस्लिम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola