..रसोइया नहीं आने के कारण स्कूलों में मध्याहृन भोजन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
..रसोइया नहीं आने के कारण स्कूलों में मध्याहृन भोजन प्रभावित

पिछले एक सप्ताह से आठ सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की हड़ताल जारी है. इसके कारण कई स्कूलों में मध्याहृन भोजन प्रभावित हो गया है.

विज्ञापन

केदला. पिछले एक सप्ताह से आठ सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की हड़ताल जारी है. इसके कारण कई स्कूलों में मध्याहृन भोजन प्रभावित हो गया है. कुछ स्कूल के प्राचार्य वैकल्पिक व्यवस्था का इधर-उधर से गांव-टोला से महिला लाकर खाना बना रहे है. रामवि लईयो के प्रधानाध्यापक राजकुमार राम ने कहा कि गांव से काफी मशक्कत कर दो महिला को स्कूल में लाकर खाना बनवाने का काम करा रहे हैं, ताकि कोई बच्चा भूखा नहीं रहे. लेकिन कई स्कूलों में बच्चों को एक सप्ताह से दोपहर का भोजन नहीं मिल पा रहा है. वहीं कोयलांचल के कई वैसे भी स्कूल है, जहां की रसोइया हड़ताल का हिस्सा नहीं बनी है और नियम के मुताबिक स्कूल में अपनी सवाएं दे रही हैं. इस संबंध में आंदोलन में हिस्सा ले रही कई रसोइया ने बताया कि संघ पिछले कई सालों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन सरकार संघ के मांगों पर ध्यान देना सही नहीं समझा. जब तक सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. ..मुआवजे के आश्वासन के बाद हटा जाम बरकाकाना. रामगढ़-पतरातू मार्ग के मुंडा ढ़ाबा के समीप बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. आक्रोशित लोगों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क में रख कर जाम कर दिया. लगभग छह घंटे के जाम के बाद सहमति बनने पर देर रात लगभग डेढ़ बजे जाम हटाया गया. जिसके बाद सड़क पर वाहनों का परिचालान शुरू किया गया. घटना की सूचना के बाद पतरातू सीओ मनोज कुमार चौरसिया, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया. घटना की सूचना पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद घटना स्थल पर पहुंची. काफी दौर की बातचीत के बाद सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को योजनाओं का लाभ देने पर सहमति बनीं. मृतक के परिजनों को समाजिक संवेदना के तहत 25 हजार की मदद दिलायी गयी. लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार दूसरा युवक रांची के एक निजी अस्पताल में इलाजरत है. उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola