दयाल स्टील फैक्ट्री के कर्मियों ने बैठक की, लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन
दयाल स्टील फैक्ट्री के कर्मियों ने बैठक की, लिया निर्णय

दयाल स्टील फैक्ट्री के कर्मियों ने बैठक की, लिया निर्णय

विज्ञापन

रामगढ़. चाहा स्थित दयाल स्टील फैक्ट्री के कर्मियों ने बैठक की. बैठक में निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो उपस्थित थे. बैठक में दयाल स्टील के तीन सौ कर्मी जो जेएलकेएम मजदूर यूनियन में शामिल हुए थे, सभी लोगों ने अखिल झारखंड श्रमिक संघ की सदस्यता ली. अखिल झारखंड श्रमिक संघ में शामिल दयाल स्टील के कर्मियों ने कहा कि वे भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ में शामिल हुए थे, लेकिन उनका हक नहीं मिला और दयाल स्टील फैक्ट्री भी बंद हो गयी. इसके कारण हम लोग अखिल झारखंड श्रमिक संघ में शामिल हो गये हैं. निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि वह दयाल स्टील फैक्ट्री के कर्मियों के साथ हैं. वह प्रयास कर रहे हैं कि प्लांट जल्द शुरू हो जाये. बताया कि प्लांट में वर्ष 2010 से अखिल झारखंड श्रमिक संघ के कर्मियों के अधिकार की लड़ाई में साथ देते आये हैं. आगे भी साथ दिया जायेगा. इस दौरान अखिल झारखंड श्रमिक संघ दयाल स्टील इकाई के फूलचंद महतो, विष्णु महतो, लखेंद्र महतो, प्रकाश राम व साहिल अंसारी को कार्यकारी सदस्य बनाया गया. पांच सदस्यीय कमेटी फैक्ट्री कर्मियों की समस्याओं के निराकरण में सहयोग करेगी. मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, सतीश सिंह, राजेंद्र महतो, अनिल कुमार, अमलेश तिवारी, लखींद्र राम, मनोज महतो, विष्णु महतो, संजय तिवारी, महेंद्र साव, प्रकाश राम, सोमर महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola