सुढ़ी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह फरवरी में

Updated:
विज्ञापन
सुढ़ी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह फरवरी में

सुढ़ी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह फरवरी में

विज्ञापन

भुरकुंडा. बलकुदरा पेट्रोल पंप के समीप स्थित बाबा होटल में मंगलवार को सुढ़ी समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता दीपक साहू ने की. बैठक में बलकुदरा, कुरसे, देवरिया, भुरकुंडा, सौंदा, बरकाकाना, कुरकुट्टा, पतरातू क्षेत्र के सुढ़ी समाज के लोग मौजूद थे. बैठक में समाज की एकजुटता व मजबूती के लिए आठ फरवरी को पतरातू डैम पर पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज करने का निर्णय लिया गया. समाज के लिए सुढ़ी भवन निर्माण, समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष सम्मानित करने व अन्य एजेंडे पर चर्चा की गयी. अगली बैठक 25 जनवरी को बलकुदरा व एक फरवरी को सौंदा बस्ती में होगी. बैठक में समाज के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम साहू, हरिरत्नम साहू, कैलाश प्रसाद, राजू कुमार, नरेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, संतोष कुमार, देवानंद प्रसाद, संजय प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, अमित कुमार, रमेश साहू, गजानंद प्रसाद, संजय प्रसाद, अजय साहू उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola