किड्ज ए जूनियर स्कूल में विज्ञान मेला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
किड्ज ए जूनियर स्कूल में विज्ञान मेला का आयोजन

किड्ज ए जूनियर स्कूल में विज्ञान मेला का आयोजन

विज्ञापन

पतरातू. पीटीपीएस कोतो स्थित किड्ज ए जूनियर स्कूल में रविवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पतरातू सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार व पीटीपीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ कुमार मनोज ने किया. अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. विज्ञान मेला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, ऊर्जा संचयन, प्रदूषण नियंत्रण सहित विज्ञान से जुड़े नवीन एवं रचनात्मक मॉडलों की आकर्षक प्रदर्शनी लगायी. प्राचार्य डॉ कुमार मनोज ने कहा कि बच्चों के भीतर प्रतिभा और रचनात्मक सोच का भंडार होता है. ऐसे आयोजनों से बच्चों की वैज्ञानिक सोच को दिशा मिलती है और उनकी प्रतिभा निखरती है. विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर वारिस खान, सुजीत पटेल, नंद किशोर महतो, राहुल सिंह, अनीता जैन, किशोर कुमार, अनिल शर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह, अशोक सिन्हा, अमर ज्योति, मनोरमा कुमारी, अनु कुमारी, रितिका दुबे, वैष्णवी, स्नेहा, अंजली, श्वेता, नंदनी, मुस्कान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola