विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्यपाल से की मुलाकात

Published by : VIKASH NATH Updated At : 15 Dec 2025 9:17 PM

विज्ञापन

विस्थापित परिवारों की लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर विधायक रोशनलाल चौधरी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की.

विज्ञापन

15बीएचयू0004-राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते विधायक. पतरातू. विस्थापित परिवारों की लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर विधायक रोशनलाल चौधरी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन, कार्य एवं दायित्व नियमावली–2025 को सुदृढ़, वैधानिक व प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझावों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा. विधायक श्री चौधरी ने राज्यपाल से आग्रह किया कि आयोग में सभी महत्वपूर्ण सुझावों को सम्मिलित किया जाये, ताकि झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग केवल एक परामर्शदात्री संस्था न रहकर एक स्वतंत्र, सशक्त व अर्ध-न्यायिक निकाय के रूप में स्थापित हो सके. उन्होंने कहा कि ऐसा होने से विकास व सामाजिक न्याय के बीच संतुलन स्थापित होगा. विस्थापित परिवारों के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी. यह पहल झारखंड को मानव केंद्रित विकास मॉडल की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होगी. विधायक ने राज्यपाल का ध्यान हजारीबाग जिला अंतर्गत एनटीपीसी व सीसीएल की विभिन्न परियोजनाओं व रामगढ़ जिला अंतर्गत पीवीयूएनएल पतरातू परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों की ओर भी आकृष्ट कराया. उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से जुड़े कई विस्थापित परिवार आज भी मुआवजा, रोजगार व पुनर्वास से संबंधित लंबित शिकायतों को लेकर परेशान हैं. विधायक ने राज्यपाल से सभी निर्णयों के अनुपालन की उच्चस्तरीय निगरानी सुनिश्चित करने व जिला प्रशासन एवं संबंधित परियोजना प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया, ताकि विस्थापित परिवारों को समयबद्ध रूप से मुआवजा, रोजगार व पुनर्विस्थापन का लाभ मिल सके. मुलाकात करने वालों में कर्मचारी साव, सुंदर गुप्ता, विनोद नायक, किशोर महतो, भोला महतो, संतोष कुमार, गणेश साव शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola