विधानसभा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा केंद्र खोले सरकार : विधायक

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा केंद्र खोले सरकार : विधायक

विज्ञापन

भुरकुंडा. बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने विधानसभा में क्षेत्र के कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. कहा कि विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव, केरेडारी व पतरातू झारखंड के राजस्व व औद्योगिक प्रगति के मजबूत स्तंभ हैं. यहां दर्जन भर से अधिक कोलियरियां व अन्य उद्योग स्थापित हैं. विधायक ने झारखंड सरकार से इन क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा के केंद्र खोलने की मांग की. कहा कि दुखद पहलू है कि यहां के युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश हैं. यहां के कोयले से देश रोशन हो रहा है, वहां के युवाओं के पास तकनीकी कौशल हासिल करने का कोई सरकारी जरिया नहीं है. एक भी सरकारी आइटीआइ, पॉलिटेक्निक कॉलेज या स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित नहीं किया गया है. इसके कारण उद्योगों में बाहरी लोगों की नियुक्ति होती है. स्थानीय युवा अपनी ही जमीन पर मजदूरी करने को विवश रहते हैं. सिर्फ कारखाना लगा देने से क्षेत्रीय विकास की परिभाषा पूरी नहीं होती है. वास्तविक विकास तब है, जब उन कारखानों में चलने वाली मशीनों को चलाने वाले हाथ स्थानीय हों. यदि बड़कागांव, केरेडारी व पतरातू में अविलंब तकनीकी संस्थानों की स्थापना की जाती है, तो स्थानीय युवाओं को रोजगार का सीधा अवसर मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola