26 को निकलेगी फागुन महोत्सव की निशान यात्रा

Updated:
विज्ञापन

26 को निकलेगी फागुन महोत्सव की निशान यात्रा

विज्ञापन

रामगढ़. श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वितीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव का आयोजन करेगा. 26 फरवरी को सुबह दस बजे से छावनी फुटबॉल ग्राउंड से निशान यात्रा निकलेगी. सर्वप्रथम निशान पूजन स्थानीय छावनी फुटबॉल में किया जायेगा. सुबह ध्वजा पूजन के बाद महिलाओं को निशान दिया जायेगा. बाबा की विभिन्न झांकियां साथ रहेंगी. निशान यात्रा छावनी फुटबॉल मैदान से शुरू होकर नेहरू रोड स्थित श्याम मंदिर के सामने से गोला रोड होते हुए थाना चौक, सुभाष चौक होते हुए वापस छावनी फुटबॉल मैदान में विश्राम करेगी. यहां निशानधारी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण होगा. 27 फरवरी को भजन संध्या 6:30 से हाेगी. रात में फूलों की होली खेली जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विनय अग्रवाल श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सांवर कुमार अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, राजेश पथरवा, अनिल गोयल, शिव कुमार अग्रवाल व सदस्य लगे हैं. यह जानकारी कमल बगड़िया ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola