युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत के बाद मां ने लगाया मारने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत के बाद मां ने लगाया मारने का आरोप

युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत के बाद मां ने लगाया मारने का आरोप

विज्ञापन

:::सड़क पर शव रख कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग चैनपुर. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सोनडीहा में एक युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में हुई मौत पर परिजनों ने सड़क पर बवाल किया. बुधवार देर शाम शव बेलाटांड़ स्थित नया मोड़ ललपनिया मुख्य मार्ग पर रख कर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की. मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार व ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद शव को उठाया गया. इधर, आदित्य कुमार जायसवाल उर्फ गोलू की मां सुनीता जायसवाल ने वेस्ट बोकारो ओपी में आवेदन देकर बड़गांव निवासी रिंकू साव व संतोष साव पर जहर देकर जान से मारने की आरोप लगाया है. इसमें उन्होंने कहा है कि पति आलोक जायसवाल ने रिंकू साव से दो लाख 80 हजार व संतोष साव से एक लाख 90 हजार कर्ज तीन साल पूर्व दस प्रतिशत मासिक दर से ब्याज पर लिया था. हमलोग समय पर ब्याज चुकता करते रहे, लेकिन दो महीना से पैसे की मांग की जा रही थी. नहीं देने पर घर व जमीन लिखने के लिए कहा गया. इस पर पति ने कहा कि घर व जमीन की कीमत 22 लाख है. इसमें पैसे काट कर 17 लाख 30 हजार देने को कहा. इस पर दोनों तैयार नहीं हुए. दोनों ने घर में घुस कर पति की अनुपस्थिति में हमारे व पुत्र आदित्य के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. घर में रखे पुत्र का स्कूल प्रमाण पत्र भी ले लिया. पुत्र स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सारूबेड़ा में प्राइवेट के तौर पर नौकरी करता है. दोनों ने बेटा को वहां से उठा कर कहीं ले गये और जहर खिला दिया. पुत्र को घर से बाहर फेंक कर चला गया. बेटे की स्थिति को देखते हुए रांची रोड वृंदावन अस्पताल ले गये. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola