ePaper

राणी सती दादी मंदिर में मंगसीर बदी नवमी महोत्सव मना

Updated at : 13 Nov 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
राणी सती दादी मंदिर में मंगसीर बदी नवमी महोत्सव मना

राणी सती दादी मंदिर में मंगसीर बदी नवमी महोत्सव मना

विज्ञापन

रामगढ़. श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री राणी सती दादी मंदिर प्रांगण में मंगसीर बदी नवमी महोत्सव मनाया गया. महोत्सव के दूसरे दिन मंगल पाठ का आयोजन किया गया. मंगल पाठ प्रारंभ होने से पूर्व भगवान गणेश की पूजा करायी गयी. इसके यजमान विकास केडिया थे. गणेश पूजन के बाद दादी जी का मंगल पाठ प्रारंभ हुआ. इसके लिए वाराणसी की डोली अग्रवाल व कोलकाता की श्वेता अग्रवाल को आमंत्रित किया गया था. मनीषा, पिंकी, शिल्पा, रिद्धि व सृष्टि व समिति के सदस्यों ने नृत्य प्रस्तुत किया. मंगल पाठ में 300 से अधिक भक्त शामिल हुए. महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, नीना अग्रवाल, सृष्टि अग्रवाल, मीनू अग्रवाल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola