एक सप्ताह में नियुक्ति नहीं करने पर होगा आंदोलन
Published by :SAROJ TIWARY
Published at :21 Sep 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन

एक सप्ताह में नियुक्ति नहीं करने पर होगा आंदोलन
विज्ञापन
पतरातू. कटिया सरना स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार को विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा की साप्ताहिक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदीप महतो ने की. बैठक में आरोप लगाया गया कि भेल के अधीनस्थ कार्यरत लोयल टेक, केके पावर, साईं ऊर्जा, विजय कंस्ट्रक्शन समेत कई बाहरी एजेंसियां विस्थापित-प्रभावितों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों की नियुक्ति कर रही हैं. उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई पिछली त्रिपक्षीय वार्ता के बावजूद प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. मोर्चा ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर विस्थापित-प्रभावितों की सूची से बहाली नहीं की गयी, तो आंदोलन किया जायेगा. संचालन प्रियनाथ मुखर्जी व मो अलीम ने किया. बैठक में किशोर कुमार महतो, कपिल मुंडा, अब्बास अंसारी, संतोष ठाकुर, कालेश्वर महतो उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




