फाउंडेशन से जुड़ कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
फाउंडेशन से जुड़ कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

फाउंडेशन से जुड़ कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

विज्ञापन

कुजू. बोंगाबार स्थित जेपी रेस्टोरेंट के सभागार में दिगवार व बोंगावार उज्ज्वला फाउंडेशन के सदस्यों के बीच बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने की. बैठक में नये सदस्यों को जोड़ने के साथ बचत राशि जमा की गयी. महिलाओं ने उज्ज्वला फाउंडेशन से जुड़ कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. अध्यक्ष श्री प्रजापति ने महिलाओं से कहा कि कोई महिला समय से नहीं पहुंचेगी, तो फाइन लिया जायेगा. लगातार तीन माह तक बचत राशि जमा नहीं करने पर चौथे माह से सदस्यता रद्द कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं का विकास ही हमारी प्राथमिकता रही है. कहा कि उज्ज्वला फाउंडेशन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रहा है. वर्तमान में फाउंडेशन से करीब 2500 महिलाएं जुड़ी हुई हैं. आने वाले समय में इस संख्या को बढ़ाकर 10 हजार महिलाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. संचालन उपाध्यक्ष शांति देवी ने किया. बैठक में परमेश्वर केशरी, उर्मिला देवी, सुमित्रा देवी, इंदू देवी, रेखा देवी, बेबी देवी, रानी कुमारी, सरस्वती देवी, पार्वती देवी, चमेली देवी, पैरवा देवी, अंजू कुमारी, निशा कुमारी, मीना देवी, शकुंतला, सुषमा, किरण, शांति, मंजू, हेमा मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola