रैलीगढ़ा : महायज्ञ के छठे दिन मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Updated:
विज्ञापन
रैलीगढ़ा : महायज्ञ के छठे दिन मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रैलीगढ़ा : महायज्ञ के छठे दिन मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

विज्ञापन

गिद्दी. रैलीगढ़ा में चल रहे नौ दिवसीय वार्षिक महायज्ञ के छठे दिन मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान हुआ. यज्ञाचार्य जीवन शास्त्री ने यजमान सुदामा शर्मा, प्रमिला देवी से वेदी पूजन, नवग्रह पूजन व हवन कराया. आरती के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. यज्ञ की परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया. कथा पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी सजायी गयी. भागवत कथा के प्रवचन में रामानुज शरण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं. यज्ञ को सफल बनाने में अवधेश कुमार उपाध्याय, प्रेमचंद शर्मा, गोपी किशन शर्मा उर्फ मुन्ना, अरविंद उपाध्याय, गोलू उपाध्याय, अनिल नायक, विकास ओझा, सतीश कुमार, विक्की कुमार, सुमित पांडेय, कुणाल शर्मा, मनीष कुमार, सन्नी बेदिया, करण मुंडा, राजीव रंजन सिंह, प्रिंस कुमार, जगदीश सिंह, रवि वर्मा, सुकेश दुबे, मुकेश दुबे, निखिल बेदिया, प्रेम नायक, गोविंद लगे हैं.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola