ePaper

::::झारखंड ड्रेगन बोट की टीम महाराष्ट्र रवाना

Updated at : 21 Nov 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
::::झारखंड ड्रेगन बोट की टीम महाराष्ट्र रवाना

::::झारखंड ड्रेगन बोट की टीम महाराष्ट्र रवाना

विज्ञापन

भुरकुंडा. झारखंड ड्रेगन बोट की पुरुष व महिला टीम शुक्रवार को रांची से महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई. महाराष्ट्र के नांदेड़ में 24 नवंबर से आयोजित होनेवाली तीन दिवसीय चैंपियनशिप में टीम हिस्सा लेगी. रवाना होने से पूर्व पतरातू प्रखंड के नेतुआ में खिलाड़ियों को मुखिया किरण देवी, समाजसेवी संजय कुमार महतो, सुलेंद्र मुंडा, उप मुखिया प्रेम महतो, पंसस भरत महतो ने शुभकामना दी. मुखिया किरण देवी ने कहा कि यह हमारे ग्रामीण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. हमारे गांव के खिलाड़ी दूसरे राज्यों में जाकर हमारे गांव व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. समाजसेवी संजय महतो ने कहा कि इसी महीने ओड़िशा में टीम ने पांच मेडल जीता था. खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इन्हें बस पर्याप्त साधन-सुविधाओं की दरकार है. रवाना होनेवालों में कोच संतोष कुमार, दिलेश्वर मुंडा, पूजा कश्यप, प्रेम मुंडा, अजय मुंडा, दिलीप मुंडा, जितेंद्र मुंडा, उमेश महतो, आकाश मुंडा, सिकंदर मुंडा, पवन कुमार, जुगेश महतो, शंकर महतो, सुलेखा कुमारी, सुमंती कुमारी नीलू कुमारी, सीमा मुंडा, पुष्पा कुमारी, देवंती कुमारी, दशमी कुमारी, एलिस तिग्गा, मनीता कुमारी, बबीता कुमारी, अशोक मुंडा, परमेश्वर मुंडा, बिरसा टोप्पो, हरि मुंडा, विष्णु उरांव, रंजीत महतो, दिवाकर महतो, कमलेश महतो, मुकेश, हेमंत मुंडा शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola