बैकफिलिंग नहीं होने से धंस रही सिरका की बंद भूमिगत खदानें, दहशत

Updated:
विज्ञापन
बैकफिलिंग नहीं होने से धंस रही सिरका की बंद भूमिगत खदानें, दहशत

बैकफिलिंग नहीं होने से धंस रही सिरका की बंद भूमिगत खदानें, दहशत

विज्ञापन

गिद्दी. सिरका क्षेत्र में बंद हो चुकी भूमिगत खदानों का बेहतर ढंग से बालू द्वारा बैकफिलिंग कार्य नहीं होने के कारण अब जमीन धंसने की घटना सामने आने लगी है. इससे कहुआबेड़ा व आस-पास के ग्रामीणों में भय व असुरक्षा का माहौल है. कई जगहों पर जमीन धंस चुकी है. इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जतायी जा रही है. रामगढ़ विधायक ममता देवी ने इसका निरीक्षण किया. ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पहले भूमिगत खदानों को बंद कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा मानकों के तहत आवश्यक बैकफिलिंग कार्य नहीं किया गया है. इसके चलते जमीन के नीचे बने खाली स्थान अब कमजोर हो चुके हैं. ग्रामीणों ने रामगढ़ विधायक ममता देवी को इसकी जानकारी दी है. उन्होंने जल्द से जल्द खदान क्षेत्रों का सर्वे कराने और बैकफिलिंग सहित सुरक्षा उपायों को लागू करने की मांग की है. रामगढ़ विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए खनन प्रबंधन से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि इसका जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो वह आंदोलन का रास्ता अपनायेंगे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola