रामगढ़ : पतरातू प्रखंड की कई पंचायतों के अकाउंट से लाखों रुपये गायब, साइबर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Dec 2023 5:57 AM

विज्ञापन

पैसे निकासी की खबर के बाद प्रखंडों व विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं के होश उड़ गये. सभी पंचायतों के मुखिया अपने अकाउंट को अपडेट कराने में लगे हैं.

विज्ञापन

पतरातू: रामगढ़ के पतरातू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की विकास योजना की राशि को साइबर अपराधियों ने गायब कर दिया है. शनिवार को प्रखंड के कई पंचायत सेवकों व मुखियाओं ने थाने में प्राथमिक दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि पंचायत का खाता एचडीएफसी बैंक में संचालित है. जब उन लोगों ने बैंक जाकर खाता अपडेट किया, तो उन्हें पता चला कि कोलकाता से एटीएम द्वारा फर्जी तरीके से पंचायत की राशि की निकासी कर ली गयी है. पैसे निकासी की खबर के बाद प्रखंडों व विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं के होश उड़ गये. सभी पंचायतों के मुखिया अपने अकाउंट को अपडेट कराने में लगे हैं.

इन पंचायत से निकल गयी है राशि :

पतरातू प्रखंड की देवरिया पंचायत से 1,05000, पाली पंचायत से 4,60000, चिकोर पंचायत से 2,00000, पीरी पंचायत से 1,90000, कनडेर पंचायत से 47,0000, बुद्ध बाजार चीफ हाउस पंचायत से 1,60,500, साकुल पंचायत से 51, 0000, डुडगी पंचायत से 57,000, कुरसे पंचायत से 2,85,000, लपंगा पंचायत से 2,00000 रुपये की निकासी कर ली गयी है. अन्य पंचायतों का बैंक अकाउंट अपडेट किया जा रहा है. संभावना जतायी जा रही है कि और भी पंचायतों से पैसे की निकासी की गयी होगी.

Also Read: रामगढ़ के कुजू में लहलहाने लगी है सरसों की फसल, किसानों को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद
थाने में दिया गया है आवेदन : बीडीओ

विभिन्न पंचायतों से राशि निकलने पर पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola