ePaper

रजरप्पा जीएम ने थाना प्रभारी से की कोयला खनन पर रोक लगाने की मांग

Updated at : 08 May 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
रजरप्पा जीएम ने थाना प्रभारी से की कोयला खनन पर रोक लगाने की मांग

रजरप्पा जीएम ने थाना प्रभारी से की कोयला खनन पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन

रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा के समीप दामोदर नद के दूसरे छोर सिमराबेड़ा व धवैया में सीसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर अवैध कोयला खनन पर रोक लगाने की बात कही है. रजरप्पा महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद ने अवैध खनन गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए महुआटांड़ थाना प्रभारी को पत्र लिख कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है. पत्र में लिखा गया है कि अवैध कोयला खनन से न केवल सरकारी राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि भूमिगत आग जैसी घटनाओं से जान-माल का खतरा रहता है. इससे स्थानीय ग्रामीणों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. सीसीएल प्रबंधन ने अवैध खनन स्थलों की पहचान कर स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है. इस पहल का उद्देश्य न केवल कोयला संसाधनों की सुरक्षा करना है, बल्कि आस-पास के ग्रामीण इलाकों के निवासी एवं उनके जान माल की सुरक्षा करना भी है. महाप्रबंधक श्री प्रसाद ने कहा कि हम अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन एवं समुदाय के सहयोग से सीसीएल भूमि पर अवैध खनन को पूरी तरह समाप्त करने का हमारा संकल्प है. सीसीएल प्रबंधन ने सभी स्थानीय निवासियों से भी अपील की है कि वह अवैध खनन की गतिविधियों में शामिल न हों. किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन या सीसीएल प्रबंधन को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola