खेल-खेल में बच्चों को मिलता है ज्ञान : प्रधानाध्यापक

खेल-खेल में बच्चों को मिलता है ज्ञान : प्रधानाध्यापक
केदला. पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तापीन में मंगलवार को मेला का आयोजन किया गया. मौके पर बच्चों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. बेहतर प्रदर्शन करनेवालों बच्चों को सम्मानित किया गया. बाल वाटिका के लिए सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया. शिक्षक बबीता कुमारी, संतोष कुमार और निरुपमा कुमारी ने अपने विचार रखे. मेला का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मांडू प्रखंड के बीपीओ व तापीन पंचायत की मुखिया तनुजा सिंह ने किया. प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार साहू ने अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा का ज्ञान प्राप्त होता है. इससे बच्चों को काफी फायदा होता है. मंच संचालन शिक्षक सच्चिदानंद पांडे ने किया. मौके पर सतीश राम, सुनील रविदास, सुरजीत भगत, मुकेश कुमार, तीरथ प्रसाद व रेखा कुमारी मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




