संत मेरी चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ मना खजूर पर्व

Updated:
विज्ञापन
संत मेरी चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ मना खजूर पर्व

संत मेरी चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ मना खजूर पर्व

विज्ञापन

रामगढ़. संत मेरी चर्च, रामगढ़ में रविवार को खजूर पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. इस अवसर पर चर्च के फादर जॉर्ज चिटाडी ने कहा कि आज के दिन को प्रभु यीशु ख्रीस्त के विजयमान यरूसलेम प्रवेश की स्मृति के रूप में मनाते हैं. प्रभु यीशु का उद्देश्य मानव मुक्ति के लिए दु:ख उठाये, मर जाये और फिर जी उठना था. इसकी भविष्यवाणी भी उन्हाेंने पहले ही कर दी थी. सर्वोच्च में होसन्ना गीत गाते हुए गिरिजाघर में प्रवेश करते हैं और यहीं से धर्म विधि की शुरुआत हो जाती है. जॉर्ज चिटाडी ने धर्म विधि की शुरुआत की. कहा कि प्रभु ने उदाहरण दिया है. इसका हमें अनुकरण करना चाहिए. मौके पर प्रचारक किशोर हेंब्रम, प्रेम लकड़ा, शिमोन एक्का, प्रदीप पन्ना, रानू सांगा, बुल्लू, आशीष केरकेट्टा, सोनू कच्छप, अजय, अरविंद एक्का, आशीष कच्छप, सरोज कांति, रीता मिंज, आशा खलखो, प्रेमानंद एक्का, सोनी मुंडा, रोशनी टोप्पो मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola