नव निर्वाचित यूनियन पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया

Updated:
विज्ञापन
नव निर्वाचित यूनियन पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया

नव निर्वाचित यूनियन पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया

विज्ञापन

घाटोटांड़. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन वेस्ट बोकारो शाखा के नवनिर्वाचित यूनियन पदाधिकारियों ने पूर्व यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यभार सहित लेखा-जोखा ग्रहण किया. यूनियन के पूर्व अध्यक्ष महेश प्रसाद, पूर्व सचिव पीके सिंह व पूर्व कोषाध्यक्ष राजकिशोर गंझू अपनी टीम के अन्य तत्कालीन पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यकाल का लेखा -जोखा वर्तमान यूनियन पदाधिकारियों के समक्ष रखा. यूनियन सदस्यों की सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशि का आय -व्यय प्रस्तुत करते हुए यूनियन के खाता बही का हिसाब वर्तमान यूनियन के अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव योगेंद्र कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गंझू को सौंपा. मौके पर यूनियन के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सहदेव किस्कू, सपन कुमार सेन, राहुल कुमार, सोनू आनंद, सह सचिव विशाल राणा, इरशाद आलम, रामदयाल यादव उपस्थिति थे. यूनियन के वर्तमान पदाधिकारियों ने राकोमयू के पूर्व पदाधिकारियों से प्राप्त राशि व यूनियन के कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. मिलजुल कर मजदूर हित में बेहतर कार्य करने की बात कही. मौके पर बबन सिंह, विजय किस्कू, नवीन कुमार सोनी, हीरालाल राम, मुन्ना विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार मिश्रा, मो मंसूर, अमरनाथ, ललन सिंह, रामसेवक राम, त्रिलोकी सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, कमलेश यादव उपस्थिति थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola