अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की केंद्रीय कमेटी का विस्तार

Updated:
विज्ञापन
अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की केंद्रीय कमेटी का विस्तार

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की केंद्रीय कमेटी का विस्तार

विज्ञापन

मजदूरों के अधिकार की लड़ाई तेज की जायेगी : रोशनलाल. उरीमारी. अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की केंद्रीय कमेटी की बैठक गुरुवार सीसीएल मुख्यालय में हुई. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी ने की. संचालन नन्हू सिंह ने किया. कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री सतीश सिन्हा मौजूद थे. बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर चर्चा की गयी. केंद्रीय कमेटी का विस्तारीकरण किया गया. केंद्रीय अध्यक्ष रोशनलाल चौधरी ने कहा कि केंद्रीय कमेटी विस्तारीकरण से संगठन में नयी ऊर्जा का संचार होगा. मजदूरों के हक व अधिकार की लड़ाई में तेजी आयेगी. केंद्रीय कमेटी का विस्तार करते हुए रवींद्र वर्मा, हरेंद्र सिंह, हरिरत्नम साहू, प्रेमचंद शर्मा, मदन महतो को केंद्रीय उपाध्यक्ष, सत्येंद्र महतो, नरेश महतो, संजय मिश्रा, रामभजन महतो को केंद्रीय सचिव, रमेश प्रसाद को केंद्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया. केंद्रीय सदस्य सुरेश राम, इंद्रदेव राम, विनोद कुमार, आफताब आलम, शहदेव, प्रभात कुमार, विजय बेदिया चुने गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola