चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मेला में कल्पना सोरेन से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मेला में कल्पना सोरेन से की मुलाकात

चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मेला में कल्पना सोरेन से की मुलाकात

विज्ञापन

रामगढ़. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स, रांची ने उद्योग मेला का आयोजन किया. मेला के उद्घाटन समारोह में रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि के रूप में झारखंड फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, आनंद अग्रवाल, संयुक्त सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी ने विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की. रामगढ़ के संबंध में उनसे चर्चा की. उन्होंने चेंबर को आश्वासन दिया है कि वह शीघ्र ही रामगढ़ चेंबर के कार्यक्रम में शामिल होंगी. चेंबर के प्रतिनिधियों ने विधायक कल्पना सोरेन का आभार जताया. इससे पूर्व, उद्योग मेला की मुख्य अतिथि कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि राज्य के विकास के लिए उद्योग एवं व्यापारियों की अहम भूमिका होती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चेंबर के सदस्यों के साथ विदेश यात्रा के दौरान झारखंड में निवेश का एक नया रास्ता खुला है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola