:सुद्दी में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ हनुमंत वार्षिकोत्सव

Updated:
विज्ञापन
:सुद्दी में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ हनुमंत वार्षिकोत्सव

:सुद्दी में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ हनुमंत वार्षिकोत्सव

विज्ञापन

भदानीनगर. सुद्दी गांव में दो दिवसीय हनुमंत वार्षिक महोत्सव बुधवार से शुरू हुआ. इसकी शुरुआत कलश यात्रा से हुई. 501 महिलाओं ने चिकोर दोमुहानी तट से कलश में जल भरा. वेदाचार्य तुलसीदत्त शास्त्री ने अनुष्ठान संपन्न कराया. आचार्य विनोद पांडेय व राजेश पांडेय ने सहयोग किया. पूजा में यजमान नारायण प्रजापति, प्रतिमा देवी, चंद्रदेव करमाली, अहिल्या देवी, गंगेश्वर प्रजापति, चिंता देवी, इंद्रदेव बेदिया, सुदुन देवी, गोवर्धन प्रजापति, दुलारी देवी, जितेंद्र महतो, प्रियंका देवी, कमलेश बेदिया, संगीता देवी, मटुक लाल बेदिया, जासो देवी, विनोद बेदिया, नमिता देवी, चंद्रभानू करमाली, सुलेखा देवी ने भाग लिया. पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम भी पूजा में शामिल हुए. गुरुवार को पूजा संपन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन होगा. रात में जागरण का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष महेश बेदिया, सचिव धनेश्वर महतो, संयोजक जितेंद्र बेदिया, कोषाध्यक्ष प्रभु बेदिया, अजीत महतो, सचिन महतो, इंद्रदेव करमाली, अमरलाल प्रजापति, सोनाराम महतो, राजू करमाली, शंकर बेदिया, सीताराम करमाली, मिंजरा बेदिया, संजय महतो, रामू बेदिया, सिकेंद्र प्रजापति, राजेंद्र करमाली, नंदकिशोर करमाली लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola