रामगढ़ में खनिज सेस राजस्व के मुद्दे पर झामुमो की बैठक, चरणबद्ध आंदोलन की बनी रणनीति
खनिज सेस राजस्व के मुद्दे पर झामुमो की बैठक करते कार्यकर्ता : प्रभात खबर
झामुमो ने खनिज सेस राजस्व के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई है. रामगढ़ में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का निर्देश दिया गया.
रामगढ़: झामुमो रामगढ़ जिला की बैठक होटल मिलन में हुई. बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू ने की. बैठक में भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये काले कानून, जिससे राज्य सरकार खनिज पर सेस राजस्व नहीं ले पायेंगे, के विरोध पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में कहा गया कि भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा झारखंड राज्य सरकार को खनिज संपदा में मिलने वाले सेस राजस्व को काट कर राज्य की जनता का अधिकार छीनने वाले कानून के विरोध में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा.
बैठक में प्रखंड, पंचायत स्तर पर आंदोलन के लिए तैयार रहने का लिया गया निर्णय
कार्यकर्ताओं से प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर पर बैठक कर हमेशा आंदोलन के लिए तैयार रहने तथा भाजपा शासित केंद्र सरकार की इस रवैया को जनता के सामने रखने एवं जागरूक करने का आह्वान किया गया. संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता संतोष कुमार ने किया. मौके पर मधु साव, सोमर मुर्मू, विजय किस्कू, रामकुमार मांझी, राजेंद्र बेदिया, विजय मुंडा, कयूम अंसारी, गीता देवी, रेणु देवी, गुड़िया देवी, अरुण बनर्जी, रामकिशन गिरी, योगेंद्र यादव, सुशील कुमार, जावेद आलम, मुमताज मंसूरी, जग्गू करमाली, नरेश हांसदा, मंतोष सिंह, सतीश मुर्मू, फकरुद्दीन अंसारी, अजय भोगता, शिवलाल हसदा, तनवीर आलम, राजू साव, कमलेश पांडे, सकलदेव करमाली, प्रमिला देवी, किशोर मोदक, कन्हैया ठाकुर, सतीश मुंडा, बसीर अंसारी, शमीम अंसारी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: अद्भुत है रामगढ़ की टूटी झरना शिव मंदिर, जहां वर्षभर होता है महादेव का जलाभिषेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









