गुरुनानक पब्लिक स्कूल में विशेष दीवान सजा, अरदास व कीर्तन का समागम

Updated:
विज्ञापन
गुरुनानक पब्लिक स्कूल में विशेष दीवान सजा, अरदास व कीर्तन का समागम

गुरुनानक पब्लिक स्कूल में विशेष दीवान सजा, अरदास व कीर्तन का समागम

विज्ञापन

::::शबद कीर्तन के बाद अखंड पाठ का आयोजन रामगढ़. श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के तत्वावधान में श्री गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव कीर्तन और अरदास समागम के साथ बुधवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार थे. उपायुक्त श्री अहमद ने श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर सभी को बधाई दी. एसपी अजय कुमार ने कहा कि सत्संग व कीर्तन से जीवन में ऊर्जा का संचार होता है. नानकदेव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुनानक पब्लिक स्कूल में विशेष दीवान सजाया गया. सुबह में भाई सरबजीत सिंह व भाई लवप्रीत सिंह ने शबद कीर्तन किया. इससे पहले, सुबह साढ़े सात बजे से अखंड पाठ का आयोजन किया गया. साढ़े दस बजे से तीन बजे तक कीर्तन दरबार सजा. इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बांटा गया. मौके पर परमदीप सिंह कालरा, मनमोहन सिंह लांबा, हरपाल सिंह अरोड़ा, सुरेंद्र पाल सिंह चंडोक, कुलजीत सिंह कालरा, वीरेंद्र सिंह चंडोक, गुरप्रीत सिंह जोली, पुश्विंदर पाल सिंह, कुलजीत सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, सतिंदर सिंह होरा, विक्रमजीत सिंह कोहली, सरदार गुरदीप सिंह चाना, सरदार रमन बेदी, करमजीत सिंह जग्गी, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, हरदीप सिंह होरा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, जोगेंद्र सिंह जग्गी, तेजेंद्र सिंह सोनी, जगजीत सिंह सोनी, विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, डॉ नरेंद्र सिंह सोनी, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, हरजीत सिंह छाबड़ा, कंवलजीत सिंह लांबा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola