घर पहुंचने पर बीएसएफ जवान का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
घर पहुंचने पर बीएसएफ जवान का किया स्वागत

घर पहुंचने पर बीएसएफ जवान का किया स्वागत

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड की चोकाद पंचायत के खखरा छोटेलाल रजक (पिता ठाकुर बैठा व माता गोमती देवी) बुधवार की देर रात घर पहुंचे. यहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत गाजे-बाजे के साथ किया. ग्रामीणों ने कहा कि यह हमारे गांव के लिए गौरव की बात है कि गांव के बेटे को बीएसएफ जवान के रूप में देश की सेवा करने का सौभाग्य मिल रहा है. उन्होंने बच्चों को हर हाल में पढ़ाई कराने की अपील की. ग्रामीणों ने बताया कि पिता किसान हैं. एक भाई भाड़े के मकान में होटल चलता है. छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है. मौके पर लालदेव रजक, विकास रजक, अर्जुन रजक, बिमलेश बैठा, राजू बैठा, मेहीलाल रजक, कुर्बान अंसारी, बिरजू रजक, बिरसाय रजक, राजेश मुंडा, पुसा मुंडा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola