हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है जतरा मेला : रोशनलाल

Updated:
विज्ञापन
हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है जतरा मेला : रोशनलाल

)हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है जतरा मेला : रोशनलाल

विज्ञापन

सिलदाग में डेवठन जतरा मेला का आयोजन, दर्जनों गांव के ग्रामीण जुटे. भदानीनगर. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ओरियातू सिलदाग मैदान में बुधवार को डेवठन जतरा मेला का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी, मुखिया रेखा देवी, कोमिला देवी, मनोज राम, सीताराम मुंडा, योगेश दांगी ने किया. मेला में सांस्कृतिक व नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. विधायक श्री चौधरी ने कहा कि यह मेला हमारी संस्कृति की धरोहर है. मेला न केवल लोगों के मनोरंजन का जरिया होता है, बल्कि यह यह आपसी मेल-भाव को भी मजबूत बनाता है. इस अवसर पर मुखिया संदीप उरांव, विजय मुंडा, जगमोहन बेदिया,अनूप सिंह, प्रकाश टोप्पो, बुधु उरांव, रमेश कुशवाहा, सूरज मुंडा उपस्थित थे. मेला को सफल बनाने में दीपक उरांव, हेमंत मुंडा, राजदेव मुंडा, सुनील मुंडा, रवि उरांव, इंद्रजीत उरांव, अभिषेक उरांव, आशीष उरांव, अनीश उरांव, निखिल उरांव, रोशन उरांव, जोगेंद्र उरांव, किशोर उरांव, सुनील उरांव, शंकर उरांव, सूरज उरांव, इंद्रदेव उरांव, विजय उरांव, बसंत उरांव, संतोष उरांव, अरुण उरांव, शिवा उरांव, विवेक उरांव, सुशील उरांव, अरविंद उरांव का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola